हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में पांच दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 1 व 2 जून को बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी हुआ है। हालांकि, 3 जून के बाद मौसम में सुधार आने के आसार हैं। 4 व 5 जून को मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। गुरुवार को येलो अलर्ट के बीच रोहतांग और मनाली की ऊंची चोटियों पर फिर ताजा बर्फबारी हुई। डलहौजी, मंडी और बिलासपुर में हल्की बारिश हुई। शिमला समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। अधिकतम तापमान में सामान्य से 12 डिग्री की कमी दर्ज हुई।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6, सुंदरनगर 15.1, भुंतर 13.4, कल्पा 4.4, धर्मशाला 13.2, ऊना 16.4, नाहन 18.2, केलांग 4.5, पालमपुर 13.0, सोलन 13.0, कांगड़ा 16.3, मंडी 15.6, बिलासपुर 16.0, हमीरपुर 16.9, चंबा 15.2, डलहौजी 9.0, जुब्बड़हट्टी 12.6, कुफरी 7.4, कुकुमसेरी 3.6, नारकंडा 6.2, भरमौर 11.0, रिकांगपिओ 7.4, सेऊबाग 12.4, धौलाकुआं 18.6, बरठीं 16.4, मशोबरा 9.1, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 9.0 और देहरा गोपीपुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 20.2, सुंदरनगर 24.1, भुंतर 23.5, कल्पा 17.2, धर्मशाला 21.5, ऊना 29.4, नाहन 27.6, केलांग 11.7, सोलन 23.5, कांगड़ा 25.9, मंडी 23.6, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 30.4, चंबा 24.2, डलहौजी 14.3, जुब्बड़हट्टी 23.0, कुफरी 14.9, कुकुमसेरी 16.5, नारकंडा 15.0, रिकांगपिओ 21.9, सेऊबाग 21.8, धौलाकुआं 30.0 और बरठीं में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मई में हुई सामान्य से अधिक बारिश
वहीं इस बार मई में सामान्य से 84 फीसदी अधिक बारिश हुई। वर्ष 2004 के बाद तीसरी बार मई में सामान्य से अधिक बारिश हुई। मई में छह बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। प्रदेशभर में 116 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 63.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। माह में 15 दिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश और आठ दिन बूंदाबांदी और आठ दिन मौसम साफ रहा। वहीं, जिला ऊना 31 मई को पहली बार अधिक ठंडा रहा। मई में सिरमौर जिला में सबसे अधिक बादल बरसे। जिला में सामान्य से 295 फीसदी अधिक बारिश हुई।
ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश के बीच मौसम ने मई में तोड़े कई रिकॉर्ड, 84 फीसदी अधिक बरसे बादल