फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के तीन शहरों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार, जानें माैसम पूर्वानुमान

Sat, 25 May 2024 06:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 शनिवार को प्रदेश के तीन शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हीटवेव काअलर्ट - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी लगातार जारी है। शनिवार को प्रदेश के तीन शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।  माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में 30 मई तक माैसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं। ऐसे में पारा और चढ़ने के आसार हैं। कई भागों में 26 से 28 मई तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 मई को प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना है। वहीं, उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 29 से 31 मई तक माैसम खराब रहने के आसार हैं। उधर, शनिवार को शिमला सहित प्रदेश के अन्य भागों में माैसम साफ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान
शिमला में अधितम तापमान 28.9, सुंदरनगर 36.8, भुंतर 35.3, ऊना 43.0, नाहन 38.0, सोलन 35.0, कांगड़ा 37.6, मंडी 37.4, बिलासपुर 40.7, हमीरपुर 39.2, चंबा 37.5, सेऊबाग 34.1, धाैलाकुआं 40.5, बरठीं 39.2 और बजाैरा में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें