हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पारा चढ़ने से गर्मी बेहाल करने लगी है। प्रदेश में शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शुक्रवार को चार स्थानों पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। ऊना में अधिकतम तापमान 43.2 नेरी 43.1, धाैलाकुआं और बिलासपुर में 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नाै स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। माैसम विज्ञान केंद्र ने मैदानी भागों में 23 मई तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। ऐसे में तापमान और बढ़ने के आसार हैं। उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 21 मई तक माैसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं मध्य पर्वतीय एक-दो स्थानों पर भी 19 मई तक माैसम खराब रह सकता है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है।