कुल्लू में ओले गिरे
कुल्लू में भी रात को गरज के साथ बारिश हुई और कई इलाकों में ओले गिरे। बंजार घाटी के कई इलाकों में चार दिन से बिजली गुल है। कुल्लू जिले में ओलावृष्टि और अंधड़ से सेब के बगीचों में फ्लावरिंग और फलों की सेटिंग प्रभावित हुई है। सारी फाटी की पंचायत बनोगी में ओलावृष्टि और अंधड़ से सेब, प्लम और मटर, टमाटर सहित रबी फसलों को नुकसान हुआ है। ओले गिरने से प्लम, सेब और नाशपाती के पौधों को नुकसान हुआ है। चंबा में शनिवार सुबह भारी बारिश और अंधड़ के कारण 65 ट्रांसफार्मर बंद हो गए। पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों में 5.08 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। 40 ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है, जबकि 25 ट्रांसफार्मरों की बहाली का कार्य चल रहा है। कांगड़ा जिले में गत बुधवार रात आए अंधड़ के कारण अभी भी कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर बंद होने से बिजली सुचारु नहीं हो पाई है।
इतने दिन खराब रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार के लिए पांच जिलों के कई भागों में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दाैरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 20 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार 19 अप्रैल को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 20 अप्रैल को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 21 और 22 अप्रैल के दौरान ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों तथा आसपास के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिला में चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। 19 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व शिमला जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश, अंधड़ व ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमाैर, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति के कुछ भागों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अन्य अनुकूल वायुमंडलीय स्थितियों के प्रभाव के चलते मौसम में यह बदलाव आया है। 20 अप्रैल को भी सभी जिलों में अंधड़ का अलर्ट है।
तापमान में बदलाव के आसार
अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है और उसके बाद धीरे-धीरे राज्य के कई हिस्सों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद धीरे-धीरे राज्य के कई हिस्सों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6, सुंदरनगर 18.5, भुंतर 14.6, कल्पा 6.9, ऊना 16.9, नाहन 16.3, केलांग 1.0, पालमपुर 15.0, सोलन 15.0, मनाली 10.5, कांगड़ा 18.2, मंडी 17.5, बिलासपुर 20.9, हमीरपुर 20.7, चंबा 16.7, जुब्बड़हट्टी 17.6, कुफरी 12.7, कुकुमसेरी 3.3, नारकंडा 9.2, रिकांगपिओ 9.8, भरमाैर 10.4, सेऊबाग 11.5, बरठीं 18.9, कसाैली 19.0, पांवटा साहिब 23.0 , सराहन 12.3, ताबो 4.0 व बजाैरा में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।