फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: ताजा बर्फबारी से शिंकुला दर्रा बंद, राज्य के कई भागों में इतने दिन बरसेंगे बादल

Wed, 11 Mar 2026 04:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/केलांग (लाहौल-स्पीति)।

सार

लाहौल घाटी में बुधवार को हुई ताजा बर्फबारी के चलते शिंकुला दर्रा को एहतियातन वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
ताजा बर्फबारी से शिंकुला दर्रा बंद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में माैसम ने करवट बदली है। लाहौल घाटी में बुधवार को हुई ताजा बर्फबारी के चलते शिंकुला दर्रा को एहतियातन वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। जांस्कर व लाहौल पुलिस ने आम लोगों और यात्रियों को इस मार्ग से फिलहाल यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। पुलिस थाना जांस्कर की ओर से जारी सार्वजनिक परामर्श में बताया गया है कि लगातार हो रही बर्फबारी के कारण शिंकुला दर्रे पर सड़क सुरक्षित नहीं है। ऐसे में यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। पुलिस प्रशासन ने जांस्कर उपमंडल के सभी लोगों और यात्रियों से अपील की है कि अगले आदेश तक शिंकुला दर्रा के रास्ते यात्रा करने से बचें और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं। प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने और मौसम की स्थिति सामान्य होने तक सावधानी बरतने का आग्रह किया है। इधर, लाहौल-स्पीति प्रशासन ने भी एहतियातन इस रूट को अस्थायी तौर पर मौसम खुलने तक सड़क मार्ग को बंद कर दिया है। इसके अलावा बुधवार को लाहौल घाटी के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया है। शिंकुला के साथ रोहतांग दर्रा, बारालाचा व कुंजम दर्रा पर ताजा बर्फबारी हुई है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित ऊंचाई वाले अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। 

विज्ञापन


Trending Videos

तापमान में गिरावट के आसार
बारिश-बर्फबारी के चलते अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। वहीं मध्य और उच्च पर्वतीय कई हिस्सों में अधिकतम तापमान लगभग 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। निचले व मैदानी इलाकों में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। इसके बाद, अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 15 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में इसके लगभग 2-4 डिग्री सेल्सियस तक और गिरने की संभावना है।

राज्य में इतने दिन बरसेंगे बादल, कई जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 मार्च को राज्य के ऊंचे पहाड़ी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 16 और 17 मार्च को मध्य और ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होगी। वहीं 11,12 और 14 मार्च को उच्च व मध्य पर्वतीय कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं कम ऊंचाई वाले व मैदानी भागों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 मार्च को शिमला सहित पूरे प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान अच्छी बारिश की संभावना है। उधर, 11, 12, 14 , 15 मार्च को कई जिलों में गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि व 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.6, सुंदरनगर 13.4, भुंतर 14.2, कल्पा 5.8, धर्मशाला 12.8, ऊना 14.0, नाहन 13.8, केलांग 4.2, पालमपुर 16.0, सोलन 10.2, मनाली 11.2, कांगड़ा 17.5, मंडी 15.9, बिलासपुर 16.0, जुब्बड़हट्टी 15.2, कुफरी 9.0, कुकुमसेरी 4.6, सेऊबाग 13.5, बरठीं 13.1, कसाैली 16.0, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 9.3, देहरागोपीपुर 18.0, ताबो 1.4 व नेरी में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 33.2
नेरी 32.3
बरठीं 31.4
सुंदरनगर 30.7
मंडी 30.2
सोलन 30.0
धर्मशाला 29.0
नाहन 28.8
कांगड़ा 28.5
शिमला 23.5
कल्पा 20.5
मनाली 20.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें