फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें मौसम पूर्वानुमान

Mon, 22 Jan 2024 07:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में पांच दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में पांच दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 और दूसरा 27 जनवरी से सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में में 25 से 28 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। हालांकि, मैदानी भागों में 27 तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। 28 को एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, सोमवार को राजधानी शिमला धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। 

विज्ञापन


उधर, मैदानी जिलों मंडी, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब और धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी) और नालागढ़) में अगले दो दिनों के दौरान सुबह के समय अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। सुबह के समय सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है। सोमवार सुबह भी कई मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को पेरशानी का सामना करना पड़ा। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 3.0, संदरनगर -0.4, भुंतर -0.6, कल्पा -1.2, धर्मशाला 5.2, ऊना 3.8, नाहन 4.5, पालमपुर 2.2, मनाली 0.6, कांगड़ा 1.6, मंडी 0.2, बिलासपुर 3.3, जुब्बड़हट्टी 5.0, कुफरी 3.3, कुकुमसेरी -10.9, नारकंडा 1.1, रिकांगपिओ 1.5, सेऊबाग -0.2, धौलाकुआं 7.0, बरठीं 3.7, समदो -6.7, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 2.0 और देहरागोपीपुर में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना में कोहरा पड़ने से नौ डिग्री रिकॉर्ड हुआ अधिकतम तापमान
 कोहरा पड़ने के कारण सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान नौ डिग्री ही रिकॉर्ड हुआ। कुफरी, केलांग, कुकुमसेरी, मनाली, रिकांगपिओ, नारकंडा और समदो में भी ऊना से अधिक तापमान दर्ज हुआ। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 13.8, सुंदरनगर में 17.7, भुंतर में 19.8, कल्पा में 11.1, धर्मशाला में 17.0, नाहन में 12.7, सोलन में 19.5, मनाली में 13.5, कांगड़ा में 16.3, मंडी में 17.9, कुफरी में 10.6, कुकुरसेरी में 11.2, नारकंडा में 10.3, समदो में 10.6 और रिकांगपिओ में 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें