मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी नवंबर 2026 के मासिक मौसम पूर्वानुमान में यह संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पैटर्न एक जैसा नहीं रहेगा। जहां कुछ ऊंचाई वाले और उत्तरी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने के आसार हैं, वहीं प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रह सकता है।
इस तरह नवंबर में निचले और मध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य रहने के बावजूद कुछ स्थानों पर रातें अधिक ठंडी हो सकती हैं।
दो नवंबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार दो नवंबर को प्रदेश के मध्यवर्ती और निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना जताई गई है।