फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: फरवरी में सामान्य से 86 फीसदी कम बरसे बादल, जानिए एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

Sat, 28 Feb 2026 04:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

माैजूदा विंटर सीजन में सामान्य से 45 फीसदी कम बारिश हुई है। जबकि फरवरी में सामान्य से 86 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
हिमाचल में सामान्य से कम हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में माैजूदा विंटर सीजन में सामान्य से 45 फीसदी कम बारिश हुई है। जबकि फरवरी में सामान्य से 86 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। फरवरी में 101.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया था लेकिन वास्तव में 14.7 मिलीमीटर बारिश ही हुई। बिलासपुर जिले में सामान्य से 93, चंबा 89, हमीरपुर 86, कांगड़ा 90, किन्नाैर 83, कुल्लू 73, लाहाैल-स्पीति 88, मंडी 75, सिरमाैर 94, सोलन 96 व ऊना में 94 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं विंटर सीजन 1 जनवरी से 28 फरवरी तक सिर्फ 102.2 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि इस अवधि के लिए 187.1 एमएम बारिश को सामान्य माना गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर 9.9, भुंतर 7.2, कल्पा 0.2, धर्मशाला 10.5, ऊना 12.7, नाहन 11.9, पालमपुर 12.0, सोलन 7.5, मनाली 4.1, कांगड़ा 11.7, मंडी 10.1, बिलासपुर 11.0, डलहाैजी 9.2, जुब्बड़हट्टी 10.0, कुकुमसेरी -1.9, सेऊबाग 5.7, बरठीं 11.0, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 6.7, देहरागोपीपुर 12.0, ताबो -2.7 व नेरी में 13.0  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानें 6 मार्च तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 6 मार्च तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 4-5 दिनों के  दाैरान राज्य के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार हैं। हालांकि, 4 मार्च को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से माैसम करवट बदल सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें