फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के सभी भागों में इस दिन से मौसम साफ रहने के आसार, मानसून पड़ा कमजोर

Thu, 21 Sep 2023 07:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, कम ऊंचाई वाले व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में 25 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है। 
विज्ञापन
शिमला में सुहावना हुआ मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, कम ऊंचाई वाले व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में 25 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है। 25 सितंबर के बाद मानसून राज्य से विदा हो सकता है। राज्य के सभी भागों में 26 सितंबर से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


प्रदेश से मानसून विदा होने की सामान्य तिथि 25 सितंबर है, लेकिन 2022 में यह आठ दिन बाद 3 अक्तूबर को विदा हुआ। वर्ष 2021 में 8 अक्टूबर को मानसून विदा हुआ था। उधर, प्रदेश में सितंबर में सामान्य से 29 फीसदी कम बारिश हुई। मानसून सीजन में 24 जून से 21 सितंबर तक प्रदेश सामान्य से 35 फीसदी अधिक बादल बरसे। एक से 21 सितंबर तक प्रदेश में 94.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।

इस वर्ष इस अवधि में 62.1 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों से अगले सप्ताह मानसून विदा होना शुरू हो जाएगा। पूरे प्रदेश से मानसून की वापसी इस महीने के आखिर तक होगी।  वहीं, गुरुवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ रहा। राज्य में गुरुवार को भी 34 सड़कें, 317 बिजली ट्रांसफार्मर व दो जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित रहीं। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
चंबा में अधिकतम तापमान 32.6, केलांग 22.5, धर्मशाला 30.0, कांगड़ा 32.6, मंडी 32.9, कल्पा 25.2, सुंदरनगर 32.4, भुंतर 32.1, बिलासपुर 34.4, शिमला 23.6 और कुफरी में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

इस मानसून सीजन में अब तक 11086  घरों को आंशिक नुकसान
इस मानसून सीजन में 24 जून से 20 सितंबर तक 458 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 173 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 349 घायल हुए हैं। राज्य में 2629  घर पूरी तरह ढह गए हैं। 11086  को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 319 दुकानों व 5942 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8666.76 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 168 और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं। 

रोहतांग और लेडी ऑफ केलांग में गिरे फाहे
मनाली-लेह मार्ग के साथ रोहतांग दर्रा के अलावा ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। गुरुवार को भी जिला मुख्यालय केनांग के साथ लेडी ऑफ केलांग, रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजम दर्रा, शिंकुला, जिंगजिंगार और सीबी रेंज की चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई। इससे गिरावट आई है। हालांकि मनाली-लेह के साथ ग्रांफू-काजा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही। एसपी केलांग मयंक चौधरी ने कहा कि मनाली-लेह मार्ग अधिकारिक तौर पर बंद हो गया है। ऐसे में दारचा से आगे लेह की तरफ जाने वाले लोग मौसम को भांपकर ही आवाजाही करें। बर्फ गिरने से मनाली-लेह मार्ग कभी अवरुद्ध हो सकता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें