कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.5, सुंदरनगर 1.3, भुंतर 2.5, कल्पा -3.4, धर्मशाला 2.2, ऊना 5.4, नाहन 5.0, पालमपुर 2.0, सोलन 0.2, मनाली 3.0, कांगड़ा 4.2, मंडी 3.1, बिलासपुर 6.0, हमीरपुर 4.1, जुब्बड़हट्टी 4.8, कुफरी 0.1, कुकुमसेरी -7.1, नारकंडा -2.0, रिकांगपिओ -0.5, सेऊबाग 1.0, बरठीं 4.9, कसाैली 3.7, सराहन 4.0, ताबो -10.8, नेरी 5.4 व बजाैरा में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। 7 से 12 जनवरी तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, ठंडी हवाओं के चलते शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। वहीं हिमाचल के सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में लगातार 10 जनवरी तक सुबह और शाम के समय घना कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों में राज्य में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों में धीरे-धीरे लगभग 2-4 डिग्री बढ़ने की संभावना है। ऊंचे व और आसपास के मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है।