फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल में 25 रुपये बढ़ी दिहाड़ी, अब 375 रुपये मिलेंगे, अंशकालिक कामगारों को भी तोहफा

Thu, 04 May 2023 09:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश सरकार ने हजारों दैनिक वेतनभोगियों और अंशकालिक वर्करों का मानदेय बढ़ा दिया है। इस संबंध में गुरुवार को वित्त विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में दिहाड़ीदारों और अंशकालिक कामगारों की दिहाड़ी और मानदेय में बढ़ोतरी कर दी गई है। इस संबंध में प्रधान सचिव वित्त मनीष गर्ग ने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 1 अप्रैल से दिहाड़ीदारों की 51 श्रेणियों के मानदेय में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब दिहाड़ी 350 रुपये से बढ़ाकर 375 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन


इन 51 श्रेणियों में बेलदार, मेट, कुक, माली, मेट, चौकीदार, हेल्पर, स्वीपर, स्टोर अटेंडेंट, चेनमेन, पाइप लाइनमैन, फायर वाचर, वाटर गार्ड आदि शामिल हैं।  इसके अलावा अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों की दिहाड़ी को भी बढ़ा दिया गया है। जैसे मैकेनिक, वेल्डर, टर्नर, ब्लैक स्मिथ, सैंड प्लांट ऑपरेटर, प्लंबर आदि श्रेणियों की दिहाड़ी 424 रुपये कर दी गई है। जूनियर स्केल स्टेनों, कृषि विस्तार अधिकारी, सर्वेयर, फोरमैन आदि की दिहाड़ी 517 रुपये कर दी गई है।

अंशकालिक कामगारों को 1 अप्रैल 2023 से 47 रुपये प्रति घंटे की दर से मिलेगा मानदेय
अब अंशकालिक कामगारों को 1 अप्रैल 2023 से 47 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से मानदेय मिलेगा। जनजातीय क्षेत्रों में दिहाड़ीदारों और अंशकालिक कामगारों की दिहाड़ी और मानदेय में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनके दैनिक वेतन में हुआ संशोधन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें