हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं सात जिलों के लिए 24 मई को अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 23, 25 और 26 मई के दौरान राज्य के मध्य पर्वतीय और निचले-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 24, 27 से 29 मई के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 23 से 27 मई के दाैरान कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। 24 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले में अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट है। इस दाैरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।