फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avalanche: फुमड़ नाला में हिमस्खलन, कोकसर का संपर्क केलांग-मनाली से कटा

Fri, 21 Apr 2023 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

कोकसर में तीन दिनों में यह चौथा हिमस्खलन है। इसे पहले कोकसर गांव के समीप जकशांग नाला और अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के साथ लगते बराठा नाला में भी हिमखंड गिरने से कुछ समय तक चंद्रानदी का पानी रुक गया था।
विज्ञापन
फुमड़ नाला में हिमस्खलन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोकसर पंचायत में बर्फबारी के बाद अब पहाड़ों और नालों से हिमस्खलन जारी है। वीरवार रात को अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से चार किलोमीटर दूर फुमड़ नाला में हिमस्खलन हुआ है। इसके कोकसर का संपर्क जिला मुख्यालय के साथ ही मनाली से दिनभर कटा रहा। सूचना के बाद बीआरओ ने मशीनरी तैनात कर नाले से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया। कोकसर में तीन दिनों में यह चौथा हिमस्खलन है।

विज्ञापन


इसे पहले कोकसर गांव के समीप जकशांग नाला और अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के साथ लगते बराठा नाला में भी हिमखंड गिरने से कुछ समय तक चंद्रानदी का पानी रुक गया था। सुंदरुचा गंका की पहाड़ी से भी हिमस्खलन होने से कोकसर-ग्रांफू मार्ग अवरुद्ध हो गया था। घाटी में लगातार खराब मौसम और बर्फबारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों को अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा है।

उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि बारिश और बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों से हिमखंड, हिमस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया है। लिहाजा आम जनता सहित पर्यटक किसी तरह की यात्रा न करें। उन्होंने होम स्टे और होटलों में आए पर्यटकों को अपने होटल में ही रुकने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें