फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: विंटर सीजन में सामान्य से 85 फीसदी कम बारिश, शीतलहर जारी; जानें एक सप्ताह कैसा रहेगा माैसम

Sat, 10 Jan 2026 02:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

राज्य में 10 स्थानों पर रात का पारा माइनस में दर्ज किया गया है। जबकि चार जगह शून्य डिग्री सेल्सियस है। 
विज्ञापन
पाला पड़ने से सड़कों पर फिसलन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शुष्क माैसम के साथ शीतलहर का असर लगातार जारी है।  बीते 24 घंटों के दाैरान बरठीं, मंडी, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर व पालमपुर में शीतलहर दर्ज की गई है। राज्य में 10 स्थानों पर रात का पारा माइनस में दर्ज किया गया है। जबकि चार जगह शून्य डिग्री सेल्सियस है। राजधानी शिमला में भी रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वहीं सुबह के समय सड़कों पर फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली रही। 

विज्ञापन

Trending Videos

जनवरी के 10 दिन हुई इतनी बारिश
राज्य में माैजूद विंटर सीजन में सामान्य से 85 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में 1 से 10 जनवरी के लिए 18.7 फीसदी बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 2.7 फीसदी बारिश ही दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य से 88, चंबा 87, हमीरपुर 98, कांगड़ा 84, किन्नाैर 100, कुल्लू 100, लाहाैल-स्पीति 75, मंडी 85, शिमला 97, सिरमाैर 99 व सोलन में 60 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.6, सुंदरनगर -0.2, भुंतर -1.0, कल्पा -3.6, धर्मशाला 2.6, ऊना 2.2, नाहन 5.1, पालमपुर 0.5, सोलन -0.5, मनाली -1.1, कांगड़ा 2.0, मंडी 0.8, बिलासपुर 2.5, हमीरपुर 0.8, जुब्बड़हट्टी 5.5, कुफरी 2.1, कुकुमसेरी -10.9, नारकंडा 0.5, रिकांगपिओ -0.8, सेऊबाग -2.5, बरठीं -0.3, कसाैली 3.8, पांवटा साहिब 5.0, सेऊबाग 4.1, देहरागोपीपुर 5.0, ताबो 7.9, नेरी 5.9 व बजाैरा में -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

16 जनवरी तक ऐसा रहेगा माैसम
उधर, राज्य में बारिश-बर्फबारी के फिलहाल कोई आसार नहीं है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 16 जनवरी तक  धूप खिली रहेगी। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी के कुछ भागों में 14 जनवरी तक सुबह और देर रात के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कुछ भागों में शीतलहर का अलर्ट है।  अगले 4-5 दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे लगभग 2-5 डिग्री बढ़ने की संभावना है। अगले 5-6 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान
शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 14.2, धर्मशाला में 18.0, ऊना में 18.6, नाहन में 16.1, सोलन में 19.6, मनाली में 12.5, कांगड़ा में 19.1, मंडी में 19.6 और हमीरपुर में 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें