फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरीन की आय से अधिक संपत्तियों पर भी विजिलेंस की नजर

Sun, 15 Sep 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप में प्रदेश विजिलेंस ब्यूरो के हत्थे चढ़े सहायक दवा नियंत्रक निशांत सरीन पर जांच एजेंसी अपना शिकंजा पूरी तरह कसती जा रही है। एजेंसी ने भ्रष्टाचार के मामले में सरीन से पूछताछ करने के साथ ही उसकी आय से अधिक संपत्ति की भी जांच शुरू करने की तैयारी कर ली है। सूत्रों का कहना है कि जांच टीमों ने जब 21 अगस्त को पांच राज्यों में स्थित सरीन के सात ठिकानों पर छापा मारा था तो वहां से बड़ी संख्या में नकदी व संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे।

विज्ञापन


जिसके बाद उन संपत्तियों की भी जांच शुरू की गई थी। शुरूआती जांच में इस बात के संकेत मिले हैं कि भले ही कुछ संपत्तियां सीधे सरीन के नाम न हों लेकिन पार्टनरशिप या अघोषित रूप से बेनामी तौर पर संपत्तियां खड़ी की गई हैं। इस बात के संकेत मिलने के बाद ही अब विजिलेंस सरीन की आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू करने जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि ब्यूरो ने विभाग से उसके बैंक खाते, वेतन व घोषित संपत्ति का ब्यौरा मांगा है। इसके आधार पर ब्यूरो जल्द ही अपनी जांच को एक और दिशा में शुरू कर सकती है। बता दें, विजिलेंस ने 21 अगस्त को सरीन के खिलाफ फार्मा कंपनियों से महंगे तोहफे लेने, हवाई यात्रा के टिकट और होटल बुकिंग कराने की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


इसके बाद से लगातार सरीन ब्यूरो की पकड़ से दूर चल रहा था। सत्र न्यायालय और हाईकोर्ट से उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद विजिलेंस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। तब से ब्यूरो के अधिकारी उससे पूछताछ कर कई अहम जानकारियां हासिल करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें