फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: अध्ययन प्रवास पर हिमाचल विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति पहुंची मेघालय

Tue, 25 Feb 2025 05:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति अपने अध्ययन प्रवास कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मेघालय पहुंची। 
विज्ञापन
स्थानीय निधि लेखा समिति ने मेघालय विधानसभा के उपाध्यक्ष टिमोथी डी शिरा से भेंट की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति अपने अध्ययन प्रवास कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मेघालय पहुंची। गौरतलब है कि समिति 20 फरवरी से 1 मार्च तक सात राज्यों के अध्ययन प्रवास पर रहेगी। समिति ने मेघालय विधानसभा के उपाध्यक्ष टिमोथी डी शिरा से उनके कार्यालय कक्ष में भेंट की।  इस अवसर पर मेघालय विधानसभा के आयुक्त एवं सचिव डॉ. एंड्रयू सिमंस तथा सचिव माल्थस एस. संगमा भी मौजूद थे। समिति में माननीय सभापति संजय रत्न के अलावा सदस्य कुलदीप सिंह राठौर, प्रकाश राणा, विवेक शर्मा, लोकेंद्र कुमार तथा सुदर्शन सिंह शामिल हैं जबकि समिति के सहायतार्थ समिति अधिकारी राकेश ठाकुर तथा प्रतिवेदक दिवेश ठाकुर भी अध्ययन प्रवास में  शामिल हैं। 

विज्ञापन


 इस अवसर पर समिति ने मेघालय स्थित  विधानसभा भवन का दौरा किया तथा सदन का अवलोकन किया। समिति सभापति संजय रत्न ने विधानसभा उपाध्यक्ष  को विधानसभा की ई-विधान प्रणाली जो अब राष्ट्रीय ई- विधान (नेवा)  में परिवर्तित हो चुकी है के बारे जानकारी दी तथा हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आयोजित होने वाले बजट, मानसून तथा शीतकालीन सत्रों पर भी विस्तार से चर्चा की। संजय रत्न ने विधान सभा की कार्य प्रणाली, सत्र संचालन तथा क्रिया क्लापों बारे भी उन्हें अवगत करवाया। सभापति संजय रत्न ने गुलदस्ता भेंट कर उपाध्यक्ष टिमोथी डी का सत्कार  किया।  इस अवसर पर उपाध्यक्ष तथा आयुक्त एवं सचिव मेघालय विधानसभा द्वारा कुछ अंगवस्त्र भेंटकर समिति सदस्यों का अभिनंदन किया। शिरा ने समिति के साथ मेघालय विधान सभा की कार्यवाही, कार्यसंचालन तथा कार्यप्रणाली की जानकारी साझा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें