फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: गागल के बह गांव की बेटी मनीषा बनीं नर्सिंग ऑफिसर, एम्स ऋषिकेश

Tue, 25 Feb 2025 04:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

मंडी बल्ह घाटी के गागल के बह गांव की बेटी मनीषा कुमारी के सपनों को पंख लग गए हैं। कड़ी मेहनत कर मनीषा कुमारी नर्सिंग ऑफिसर बनी हैं। उनकी पोस्टिंग एम्स ऋषिकेश में हुई है।
विज्ञापन
मनीषा बनीं नर्सिंग ऑफिसर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के मंडी बल्ह घाटी के गागल के बह गांव की बेटी मनीषा कुमारी के सपनों को पंख लग गए हैं। कड़ी मेहनत कर मनीषा कुमारी नर्सिंग ऑफिसर बनी हैं। उनकी पोस्टिंग एम्स ऋषिकेश में हुई है। मनीषा कुमारी के पिता ब्रिज लाल आईटीबीपी में सेवारत हैं। जबकि माता अनीता गृहिणी हैं। मनीषा कुमारी ने 12वीं तक की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागल से ली। जबकि जीएनएम एमजीएमएससी खनेरी रामपुर से की है। पोस्ट बीएससी चामुंडा नर्सिंग इंस्टीट्यूट मौहल कुल्लू से की है।

विज्ञापन


मनीषा ने बताया कि करीब डेढ़ साल से वह नर्सिंग ऑफिसर की तैयारी में लगी हुई थी। अक्तूबर 2024 में परीक्षा दी और परीक्षा घोषित होने पर 824वां रैंक मिला। मनीषा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी उन्होंने बिना किसी कोचिंग खुद ही पढ़ाई की। मनीषा ने बताया कि उनके नर्सिंग ऑफिसर के सफर में उनके अभिभावकों का पूरा सहयोग मिला। उनके सहयोग व मार्गदर्शन के चलते ही वह नर्सिंग ऑफिसर बन पाई हैं। उनका ध्येय है कि वह नर्सिंग ऑफिसर बनकर मरीजों की सेवा करें। अस्पताल आने वाले असहाय लाेगों की मददगार बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें