फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: चार से छह जनवरी तक विस का शीत सत्र, सात या आठ को मंत्री लेंगे शपथ

Fri, 30 Dec 2022 10:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

चार जनवरी को प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार सभी निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। पांच जनवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। छह जनवरी को अभिभाषण पर चर्चा और धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र चार से छह जनवरी तक धर्मशाला के तपोवन में होगा। राज्यपाल से मंजूरी लेकर विधानसभा सचिवालय ने शुक्रवार शाम को 14वीं विधानसभा के प्रथम सत्र के आयोजन की अधिसूचना जारी की। उधर, तीन जनवरी को जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में कांग्रेस की अभिनंदन रैली होगी। इस रैली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का अभिनंदन किया जाएगा।

विज्ञापन


सात या आठ जनवरी को शिमला में नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी है। आठ जनवरी दोपहर को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के प्रदेश से बाहर जाने का कार्यक्रम है।धर्मशाला के तपोवन में 22 से 24 दिसंबर तक विधानसभा का शीत सत्र प्रस्तावित था। मुख्यमंत्री सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव होने से सत्र टल गया था। एक जनवरी तक राज्यपाल प्रदेश से बाहर हैं। ऐसे में सरकार ने राज्यपाल सचिवालय से चर्चा के बाद शुक्रवार को चार से छह जनवरी तक विधानसभा का शीत सत्र आयोजित करने का फैसला लिया है।

चार जनवरी को प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार सभी निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। पांच जनवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। छह जनवरी को अभिभाषण पर चर्चा और धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। सत्र के समापन के बाद ही मुख्यमंत्री सुक्खू के शिमला आने की संभावना है। ऐसे में सात या आठ जनवरी को मंत्रिमंडल का विस्तार भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें