फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन देखिए विधानसभा में कब क्या होगा?

Sat, 13 Sep 2014 08:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के स्पीकर बृज बिहारी लाल बुटेल ने शुक्रवार को ई विधान वेबसाइट को लांच किया। इस मौके पर बुटेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश की पहली विधानसभा है, जिसमें ई विधान प्रणाली लागू किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का अनुसरण कर दूसरे राज्यों के लोग भी अब इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ई विधान वेबसाइट के शुभारंभ से जहां कार्यों में पारदर्शिता आएगी, वहीं निश्चित अवधि में कम खर्च कर कार्य पूरा किया जाएगा।

ई विधान वेबसाइट के माध्यम से विधानसभा से संबंधित सारा रिकार्ड आनलाइन देखा जा सकेगा। किसी भी कार्यक्रम से संबंधित फोटो और समाचार ई विधानसभा वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बुटेल ने ई कार्ड जारी करने की भी बात कही। इस दौरान उन्होंने मीडिया को स्मृति चिह्नित देकर सम्मानित किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें