फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों निर्दलीय विधायकों से मांगे शपथपत्र

Sun, 05 Jul 2015 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के चार निर्दलीय विधायकों को कांग्रेस का एसोसिएट सदस्य बनाए जाने के मामले में चारों विधायकों से शपथपत्र मांगे गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने बताया कि शपथपत्र मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चार निर्दलीय विधायकों किरनेश जंग, मनोहर धीमान, पवन काजल और बलबीर वर्मा का कांग्रेस का एसोसिएट सदस्य बनने के खिलाफ भाजपा ने एक याचिका दायर की थी। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि निर्दलीय विधायक कांग्रेस विधायकों की तरह काम कर रहे हैं जबकि नियमों के तहत वे ऐसा नहीं कर सकते।

इस बारे में भाजपा ने चार विधायकों द्वारा जारी किए गए एक प्रेस नोट को भी अपने दस्तावेजों के साथ लगाया है। चारों विधायकों द्वारा संयुक्त रूप से जारी किए गए इस प्रेस नोट में विधायकों के नाम और दस्तखतों के साथ कांग्रेस के एसोसिएट सदस्य होने की बात भी लिखी है।
विज्ञापन


इसके अलावा लोकसभा चुनाव के दौरान इन विधायकों के कांग्रेस के मंचों पर बैठे होने और कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार किए जाने से संबंधित फोटो और दस्तावेज भी भाजपा ने लगा रखे हैं। बीते काफी समय से इस मामले की जांच चल रही है। अब विधानसभा अध्यक्ष ने शपथपत्र मिलने के बाद आगामी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें