फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने शहर के ट्रैफिक प्लान में किया बड़ा बदलाव

Sun, 05 Jul 2015 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊपरी शिमला से राजधानी आने वाली बसें आज से शहर में एंटर नहीं करेंगी। सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक ढली से बसें भट्ठाकुफर - मल्याणा - खलीनी होते हुए आईएसबीटी रवाना की जाएंगी। शहर में गंभीर होती जा रही ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए यह व्यवस्था लागू की है। सभी एचआरटीसी और प्राइवेट बसों पर यह व्यवस्था लागू होगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिमला की ओर से जिला प्रशासन को शहर में वाहनों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऊपरी शिमला की बसों को ढली से वाया भट्ठाकुफर-मल्याणा-खलीनी होते हुए आईएसबीटी रवाना करने का सुझाव दिया था। जिला प्रशासन का तर्क है कि शहर के लोगों की सुरक्षा तथा सुविधा के मद्देनजर बसों को इस रूट से चलाने का फैसला लिया है।

इससे पहले जिला प्रशासन ने जाम की समस्या हल करने के लिए शहर में मालवाहक वाहनों की एंट्री रोकी थी। इसके अलावा ऊपरी शिमला से आने वाली बसों को सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे के बीच टालैंड से टुटीकंडी बाईपास होते हुए चलाने का भी फैसला लिया था।
विज्ञापन


लोगों की सुविधा के लिए व्यवस्था: मल्होत्रा
शहर में वाहनों की आवाजाही सामान्य बनाए रखने को ऊपरी शिमला की बसों को सुबह 7 बजे से रात 8 बजे के बीच ढली से टुटीकंडी बाईपास होते हुए आईएसबीटी डायवर्ट करने का फैसला लिया है। शहर के लोगों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया है।
- दिनेश मल्होत्रा डीसी, शिमला

शहर में एंटर नहीं होंगी बसें: दिनेश
ऊपरी शिमला से आने वाली बसों को शहर में एंटर नहीं होने दिया जाएगा। बसों को वाया टुटीकंडी बाईपास डायवर्ट करने के लिए ढली में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। बाईपास पर जाम की समस्या पेश न आए इसके लिए खास बंदोबस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

-दिनेश शर्मा डीएसपी, ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें