फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नाटकीय घटनाक्रम के बीच सीएस पद से हटे खाची, राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर दी नियुक्ति, सदन में हंगामा

Thu, 05 Aug 2021 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार तय करेगी कि किस अधिकारी को कहां तैनात कर काम लिया जा सकता है।
विज्ञापन
अनिल खाची (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाले रामसुभग सिंह हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव बन गए हैं। गुरुवार को निवर्तमान मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची के सरकारी सेवा से इस्तीफा देने के बाद जयराम सरकार ने रामसुभग सिंह की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। नाटकीय घटनाक्रम के बीच तीन माह के नोटिस पीरियड की अवधि को भी सरकार ने रिलैक्स कर दिया। खाची को सरकार ने प्रदेश का नया राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त कर दिया है।

विज्ञापन


पी मित्रा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद रिक्त था। खाची के इस्तीफे और नई नियुक्ति के बाद रामसुभग सिंह ही कैडर में मौजूद सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे। उनके मुख्य सचिव बनने के साथ ही प्रदेश सरकार ने उनके पास रहे विभागों का भी अन्य अधिकारियों में बंटवारा कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा आरडी धीमान को उद्योग और श्रम एवं रोजगार तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री जगदीश चंद शर्मा को परिवहन, एमडी रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कारपोरेशन का अतिरिक्त जिम्मा सौंप दिया है। 

वहीं खाची की मुख्य सचिव के पद से छुट्टी के बीच विधानसभा सत्र में विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मंत्री महेंद्र सिंह का नाम लेकर कहा कि सिर्फ मंत्री से कैबिनेट बैठक में टकराव की वजह से उन्हें हटाया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस विषय को सदन में न उठाने की बात की तो विपक्ष नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चला गया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव ऐसे भी लगे हैं, जो छठे नंबर पर थे। सीएम ने कहा कि यह सरकार तय करेगी कि किसे कहां तैनात कर काम लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े तीन साल में छठा सीएस
1. वीसी फारका
2. विनीत चौधरी
3. बीके अग्रवाल 
4. श्रीकांत बाल्दी
5. अनिल खाची
6. रामसुभग सिंह 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें