फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन में गूंजा अमर उजाला, बीओडी में जाएगा सैंज परियोजना प्रभावितों का मामला

Thu, 17 Sep 2020 05:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी
विज्ञापन

सदन में वीरवार को अमर उजाला की खबर का उल्लेख करते हुए बंजार के भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी ने सैंज परियोजना में प्रभावितों का मुआवजा बढ़ाने और रोजगार दिलाने के लिए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया। उन्होंने अपनी ही सरकार से सदन में परियोजना प्रभावितों की समस्या का निराकरण करने का आश्वासन मांगा। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि एनएचपीसी की बीओडी में यह मामला उठाया जाएगा।

विज्ञापन


मुआवजा बढ़ाने और रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 71 लोगों ने ढाई लाख की एकमुश्त राशि ले ली है। सितंबर में जिलाधीश कुल्लू की अध्यक्षता में बैठक हुई है। उसके बाद एक और बैठक हुई। इस श्रेणी में तीस लोगों ने और आवेदन किए हैं, उनको भी मुआवजा दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें