फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र बोले, इस बार विस चुनावों में इन उम्मीदवारों को नहीं दिया जाएगा टिकट

Fri, 14 Apr 2017 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महल (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज उपचुनाव में प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हाईकमान को हारे, घिसे-पिटे और उपयोगिता खो चुके उम्मीदवारों के टिकट बदलने चाहिए। उनकी जगह जीतने की क्षमता रखने वाले युवा चेहरों को मौका देना चाहिए। विपक्ष के बार-बार सरकार गिरने के बयान पर वीरभद्र ने कहा कि प्रदेश सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और विस चुनाव निर्धारित समय पर ही होंगे। 
विज्ञापन


एचपीसीए मामले की हाईकोर्ट में अर्जी खारिज होने के सवाल पर वीरभद्र ने कहा कि धूमल और अनुराग ने बदले की भावना से इतने केस करवा दिए हैं कि मुझे अपने केसों से ही फुर्सत नहीं है। औरों के बारे में मैं क्या बोलूं। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के महल गांव में आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरी हिम्मत है जो मैं लड़ रहा हूं।    अगर कोई कमजोर व्यक्ति होता तो धूमल की साजिशों, आरोपों और केसों के बोझ तले दब जाता। उन्होंने दोहराया कि राज्यपाल एक संवैधानिक पद पर हैं और कोई गवर्नर तानाशाह नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के अंदर और बाहर धूमल की छवि धूमिल हो चुकी है, इसलिए वह अब कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की दूसरों के बारे में आलोचना करने की आदत है लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकते। 
विज्ञापन
  गलती से खुद को टीपू सुल्तान न समझें धूमल
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल अपने आपको गलती से टीपू सुल्तान न समझें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी जनता की सेवा करने, न्याय प्रदान करने और समता के लिए होती है, न कि तानाशाह बनने के लिए। दो बार सीएम रहते धूमल ने कई झूठे केस बनाए, जिनकी वजह से उन्होंने न्यायालय के ट्रायल फेस किए।
Trending Videos
विज्ञापन

केंद्र के इशारे पर हो रही सीएम पर कार्रवाई: बाली

परिवहन और खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी और मंत्रिमंडल पूरी तरह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर मुख्यमंत्री पर कभी ईडी तो कभी सीबीआई कार्रवाई कर रही है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सारी जांच प्रक्रिया का सामना कर प्रदेश की राजनीति में पाक साफ होकर निकलेंगे।

विपक्षी दल की ओर से वीरभद्र सिंह से मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र की मांग को जल्दबाजी करार देते हुए जीएस बाली ने कहा कोर्ट ने अभी तक किसी तरह के आरोप वीरभद्र सिंह के खिलाफ साबित नहीं किए हैं। मामला आय से अधिक संपत्ति का है। मुख्यमंत्री वीर बनकर इसका कोर्ट में सामना कर रहे हैं।

बाली ने कांगड़ा में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा भोरंज उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी प्रोमिला देवी सशक्त उम्मीदवार हैं। कांग्रेस भाजपा से इस सीट को छीनने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अगुवाई में चुनावी मैदान में डटी है। कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार भत्ता देने का ऐतिहासिक और साहसिक फैसला लिया है। 12 अप्रैल को नगरोटा में  युवा सम्मेलन का आयोजन कर मुख्यंमत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रैली में 30 हजार के करीब युवाओं के भाग लेने की उम्मीद है। इसके अलावा कबीना मंत्री विद्या स्टोक्स, राज्यसभा सांसद विपल्व ठाकुर और केंद्रीय कांग्रेस हाईकमान से नेता भी शिरकत करेंगे। रैली के बाद जिन बेरोजगारों के परिवार की आमदनी सालाना दो लाख रुपये से कम है का रोजगार भत्ते के लिए पंजीकरण भी किया जाएगा।

रोजगार भत्ते के लिए प्रदेश सरकार ने 150 करोड़ रुपये का प्रावधान कर रखा है। उन्होंने विपक्षी दल की ओर से रोजगार भत्ते पर किए जा रहे कुप्रचार का जवाब देते हुए कहा जो लोग रोजगार भत्ते का विरोध कर रहे हैं। वे बेरोजगारों के दुश्मन हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक निखिल राजौर, पीसीसी सचिव अजय वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार, नरेंद्र और नवनीत शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें