राज्य सरकार ने सूबे के 3,400 प्राथमिक सहायक शिक्षकों (पैट) का मासिक मेहनताना करीब दोगुना कर दिया है। इन शिक्षकों को अब 11,000 के बजाय हर महीने 21,500 रुपये मिलेंगे। बढ़ा हुआ मेहनताना एक अप्रैल 2017 से मिलेगा।
सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बीते 30 मार्च को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने पैट को नियमित शिक्षकों के बराबर स्केल देने का फैसला लिया था।