फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस सत्र: पांच बजे के बाद काम करने वाले कर्मियों को मिलेगा अल्पाहार

Sat, 22 Feb 2020 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
samosa - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सचिवालय में विधानसभा बिजनेस तैयार करने वाले कर्मचारियों को शाम पांच बजे के बाद रुकने पर नाश्ता मुहैया कराया जाएगा। सचिवालय प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार बिजनेस तैयार करने के लिए शाम पांच बजे के बाद रुकने वाले कर्मियों की सूची अधिकारियों को सचिवालय प्रशासन को मुहैया करानी होगी।

विज्ञापन


इसके बाद 25 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से कर्मचारियों को खाने के लिए चाय समोसा आदि राज्य सचिवालय के जलपान गृह से उपलब्ध कराया जाएगा। यह व्यवस्था सिर्फ 25 फरवरी से 14 मार्च और 23 से 31 मार्च तक के लिए उपलब्ध होगी। संयुक्त सचिव सचिवालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विशेष सचिवों, अतिरिक्त, संयुक्त, उप और अवर सचिव को पत्र लिखकर सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें