फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में उर्दू और पंजाबी शिक्षकों की भर्ती: बाहरी उम्मीदवारों को यहीं से करनी होगी 10वीं-12वीं; जानें

Thu, 26 Nov 2026 10:04 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में उर्दू और पंजाबी भाषा शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्रता की शर्तें स्पष्ट कर दी गई हैं। बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को 10वीं और 12वीं की परीक्षा हिमाचल के शिक्षण संस्थानों से पास करना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में उर्दू और पंजाबी भाषा शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्रता के नियम स्पष्ट कर दिए गए हैं। प्रदेश के बोनाफाइड निवासियों को छोड़कर अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश के शिक्षण संस्थानों से दसवीं और जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। यानी बाहरी राज्यों के वे उम्मीदवार, जिन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई हिमाचल से नहीं की है, इन पदों के लिए पात्र नहीं होंगे। इस संबंध में निदेशालय स्कूल शिक्षा ने हिमाचल प्रदेश राजकीय चयन आयोग, हमीरपुर के सचिव को पत्र भेजा है। इसमें पात्रता की शर्तों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


23 अक्तूबर 2020 के सरकारी निर्देशों के आधार पर फैसला
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार की ओर से 23 अक्तूबर 2020 को जारी निर्देशों के अनुसार उर्दू और पंजाबी भाषा शिक्षकों के पदों पर भर्ती में यह शर्त लागू होगी। इसके तहत बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को हिमाचल के शिक्षण संस्थानों से मैट्रिक और जमा दो की परीक्षा पास करनी होगी। दोनों शैक्षणिक योग्यताएं प्रदेश से हासिल करना अनिवार्य बताया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

हिमाचल के बोनाफाइड निवासियों को मिलेगी छूट
इस पात्रता नियम में हिमाचल प्रदेश के बोनाफाइड निवासियों को छूट दी गई है। ऐसे अभ्यर्थियों पर हिमाचल से ही 10वीं और 12वीं पास करने की अनिवार्यता लागू नहीं होगी। वहीं, अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को आवेदन से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने दोनों परीक्षाएं हिमाचल प्रदेश के शिक्षण संस्थानों से उत्तीर्ण की हैं।

चयन आयोग को भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश
निदेशालय स्कूल शिक्षा ने पात्रता की स्थिति स्पष्ट करते हुए चयन आयोग हमीरपुर को पत्र भेजा है। अब आयोग को संशोधित शर्तों के अनुरूप उर्दू और पंजाबी भाषा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ानी होगी। इस फैसले से भर्ती की तैयारी कर रहे बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी शर्त महत्वपूर्ण हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें