विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार की ओर से 23 अक्तूबर 2020 को जारी निर्देशों के अनुसार उर्दू और पंजाबी भाषा शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए यह शर्त लागू होगी। हालांकि, हिमाचल के बोनाफाइड निवासियों को इस अनिवार्यता से छूट प्रदान की गई है। शिक्षा विभाग इससे पहले भी भर्ती प्रक्रिया को लेकर 17 अप्रैल 2025 और 27 अप्रैल, 3 जून व 12 जून 2026 को पत्र जारी कर चुका है। अब पात्रता की संशोधित शर्तों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए चयन आयोग को निर्देश दिए गए हैं।