हिमाचल विश्वविद्यालय में तीन मई तक सरकार के आदेशों के मुताबिक शिक्षण कार्य और कार्यालय बंद रहेंगे। एचपीयू के कुलपति सिकंदर कुमार ने साफ किया है कि फिलहाल सरकार से कोई ताजा आदेश नहीं मिले हैं। इसलिए विवि तीन मई तक बंद ही रहेगा। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों को ऑनलाइन स्टडी की सुविधा हर विभाग दे रहा है। शिक्षक और छात्र संपर्क साध रहे हैं। कांफ्रेंसिंग, व्हाट्सऐप, सोशल मीडिया और यूजीसी की ओर से बताई गई साइट और लिंक के माध्यम से छात्र पढ़ थे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों और शिक्षण विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ बात की। इसमें ऑनलाइन शिक्षण कार्य और यूजी की होने वाली परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।