फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोताही: हिमाचल विश्वविद्यालय ने दो विद्यार्थियों को जारी कर दिया एक ही रोलनंबर

Sat, 05 Mar 2022 05:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (नादौन)

सार

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में तैनात परीक्षा अधीक्षक प्रो. वैशाली जगोता ने कहा कि दोनों विद्यार्थियों की परीक्षा ले ली गई है। रोलनंबर के स्थान पर उन्हें अपनी आईडी लिखने के लिए भी कहा है। दोनों के पेपरों पर ए और बी लिखकर यूनिवर्सिटी को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एक परीक्षा के लिए दो विद्यार्थियों को एक ही रोलनंबर जारी कर दिया। शुक्रवार को दोनों विद्यार्थी हमीरपुर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे तो पता चला कि उन्हें एक ही रोलनंबर जारी किया गया है। उपमंडल नादौन के रंगस गांव की छात्रा शिवानी राणा एचपीयू शिमला से इक्डोल से एमए राजनीति शास्त्र कर रही हैं। शिवानी ने चार मार्च को प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया था। जब परीक्षा केंद्र में पहुंचीं तो पता चला कि यह रोलनंबर अन्य छात्र विनय ठाकुर को भी जारी किया गया है। इससे दोनों विद्यार्थियों का आधे घंटे का समय बर्बाद हुआ।  शुक्रवार को दोनों ने परीक्षा तो दे दी, लेकिन अब एक रोलनंबर पर दोनों परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम कैसे घोषित होगा, इसको लेकर असमंजस है। 

विज्ञापन


शिवानी राणा ने जब दोबारा विश्वविद्यालय की वेबसाइट में चेक किया, तब उसमें विवि ने आनन-फानन में दूसरा रोलनंबर जारी कर दिया था। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में तैनात परीक्षा अधीक्षक प्रो. वैशाली जगोता ने कहा कि दोनों विद्यार्थियों की परीक्षा ले ली गई है। रोलनंबर के स्थान पर उन्हें अपनी आईडी लिखने के लिए भी कहा है। दोनों के पेपरों पर ए और बी लिखकर यूनिवर्सिटी को भेज दिए हैं। बाकी इसके बारे में यूनिवर्सिटी ही कोई निर्णय ले सकती है। उधर, इक्डोल के निदेशक कुलवंत पठानिया ने बताया कि तकनीकी कारणों से एक ही रोलनंबर दो विद्यार्थियों को जारी हो गया था। मामला ध्यान में आते ही दुरुस्ती कर नया रोल नंबर अपलोड कर दिया गया है। छात्र इसको डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें