प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजूकेशन (डीएलएड-2022-24) के स्पोर्ट्स कोटे की काउंसलिंग का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने स्पोर्ट्स कोटे की काउंसलिंग के लिए 170 अभ्यर्थियों को बुलाया था। बोर्ड मुख्यालय में चली काउंसलिंग प्रक्रिया में 97 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 73 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि इस दौरान जांच के दौरान 54 अभ्यर्थियों के ही स्पोर्ट्स कैटेगिरी के तहत दस्तावेज सही पाए गए हैं। परीक्षा से संबंधित अधिकारी जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय व वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। डीएलएड-2022-24 की अन्य सीटों के आवंटन पर होने वाली काउंसलिंग की तिथियों को स्कूल शिक्षा बोर्ड जल्द ही घोषित करेगा।