फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनती खड्ड में नैनो बही, 1 की मौत, दो साथी बाल-बाल बचे

Sun, 06 Aug 2017 12:45 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद अचानक उफनी देहलां खड्ड में नैनो कार के बह जाने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य युवकों ने एन मौके पर बाहर निकल किसी तरह से अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों को सूचित करने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन तब तक कार में ही फंसे युवक की जान जा चुकी थी। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है।

मृतक की पहचान सतीश कुमार पुत्र नसीब चंद निवासी लोअर अरनियाला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सतीश कुमार शुक्रवार रात अपने दो दोस्तों करनैल सिंह निवासी बहड़ाला व अर्जुन कुमार निवासी बीजापुर अंब के साथ नैनो कार में देहलां से बडैहर अपने एक दोस्त के घर जा रहा था। देहलां खड्ड से जैसी ही कार गुजरने लगी, तो पानी का तेज बहाव कार को बहा लग गया।
विज्ञापन


कार में सवार करनैल सिंह कार तेजी से बाहर निकला और अपने साथियों को बचाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान नैना कार पानी के बहाव की वजह से पलट गई। नैनो में फंसा अर्जुन शीशा तोड़कर बाहर निकल आया लेकिन सतीश काफी कोशिश के बाद भी बाहर नहीं निकल पाया।

दोनों युवकों ने तत्काल खड्ड के साथ लगते लोगों को उठाया और इसकी सूचना स्थानीय पंचायत और पुलिस को दी गई। स्थानीय लोग और पुलिस कर्मी तेज बहाव के पानी में फंसी नैनो तक पहुंचे, लेकिन तब तक  सतीश कुमार की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें