फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में खोल दीं बदबूदार जुराबें, उसके बाद क्या हुआ आप सोच भी नहीं सकते

Tue, 28 Nov 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
बस में बैठे एक युवक ने बदबूदार जुराबें खोल दीं। उसके बाद जो हुआ वो आप कभी सोच भी नहीं सकते। मामला हिमाचल के जिला ऊना का है।
विज्ञापन


भरवाईं-कांगड़ा नेशनल हाइवे पर एचआरटीसी बस में बैठे एक युवक ने उस समय जमकर हुड़दंग मचाया जब बस में बैठे अन्य यात्रियों ने युवक को अपनी बदबूदार जुराबें बैग में डालने के लिए कहा।

इस पर युवक आग बबूला हो गया और गाली गलौज पर उतर आया। युवक ने बस को आग लगा देने और तोड़फोड़ करने तक धमकी दे डाली।

और फिर होने लगी बहसबाजी

युवक की धमकी भरी बातें सुनकर चालक ने फौरन बस चिंतपूर्णी पुलिस थाना के बाहर लगा दी और पूरी घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक एचआरटीसी बस धर्मशाला से देहरादून जा रही थी। बस में सवार एक युवक ने अपनी जुराबें खोलकर सीट पर रख दीं।

इससे इनकी बदबू से यात्रियों को परेशानी होने लगी। कुछ यात्रियों ने युवक को अपनी जुराबें बैग के अंदर डालने को कहा लेकिन युवक ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया। एक घंटे तक चलती बस में युवक और सवारियों के बीच बहसबाजी होती रही। 
विज्ञापन

नहीं माना युवक

यही नहीं रास्ते में चालक को कई बार बस भी रोकनी पड़ी। यात्रियों को परेशान होता देख चालक और परिचालक ने भी युवक को अपनी जुराबें बैग में डालने के लिए कहा लेकिन युवक नहीं माना।

इसके बाद चालक ने बस को भरवाईं में चिंतपूर्णी थाना के आगे खड़ा कर दिया। चालक और सवारियों ने बस के अंदर की सारी घटना पुलिस को बताई।

पुलिस ने तुरंत उक्त युवक को बस से उतारा और हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने कहा कि बस में हुड़दंग मचाने पर प्रकाश कुमार निवासी समस्तीपुर (बिहार) को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें