फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: घुमारवीं में खड्ड में डूबने से आईटीआई के दो प्रशिक्षुओं, सुंदरनगर में हादसे में दो की मौत

Mon, 25 Sep 2023 10:48 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर)/सुंदरनगर (मंडी)

सार

बिलासपुर जिले के घुमारवीं के कसोहल पुल के समीप सीर खड्ड में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। अन्य युवकों को नहाता देख दोनों भी खड्ड में उतर गए, लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए।
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं के कसोहल पुल के समीप सीर खड्ड में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। अन्य युवकों को नहाता देख दोनों भी खड्ड में उतर गए, लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए। हादसा रविवार शाम करीब 6 बजे हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, सुंदरनगर उपमंडल में कार के गहरी खाई में गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक मां संतोषी आईटीआई घुमारवीं के प्रशिक्षु थे। दोनों रविवार को मोरसिंघी के नजदीक घ्याणा गांव में बिजली की वायरिंग का काम करने गए थे। शाम को काम करके बाइक से लौट रहे थे कि रास्ते में वह कसोहल पुल पर खड़े हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने खड्ड में कुछ युवकों को नहाते देखा। अन्य युवकों को नहाते देख उन्होंने भी नहाने का फैसला किया। बाइक पुल पर खड़ा कर वह खड्ड में उतर गए। युवक तैरना नहीं जानते थे। गहराई का अंदाजा न होने के चलते उन्होंने पानी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते दोनों युवक डूबने लगे। खड्ड में नहा रहे अन्य युवकों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी देर तक पानी में ढूंढने के बाद एक युवक को बाहर निकाला गया, जिसकी मौत हो चुकी थी। दूसरा युवक पानी में नहीं मिल पा रहा था। इतने में घुमारवीं थाना का पुलिस दल भी गश्त करता हुआ कसोहल पुल के पास पहुंचा। पुलिस ने पुल पर बाइक  देखकर अपनी गाड़ी रोक दी। जब पुलिस जवानों ने पुल से नीचे देखा तो उन्हें घटना का पता चला। पुलिस जवान प्यार सिंह ने युवक की तलाश की। काफी  देर ढूंढने के बाद दूसरे युवक का शव मिला।

प्रिंस और युवराज के तौर पर हुई युवकों की पहचान
मृतकों की पहचान प्रिंस (20) निवासी गांव डंगार तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर और युवराज (18) निवासी बलद्वाड़ा तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन


रामकु देवी ने दो पोतियों के साथ कार में ली थी लिफ्ट
 बीएसएल कालोनी थाना की निहरी पुलिस चौकी के तहत चनोग गांव में एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल बच्चियों को शिमला जिला के सुन्नी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुम्हारु गांव में लैब सहायक के रूप में कार्यरत पूर्ण चंद शादी समारोह से लौट रहा था। दो पोतियों संग रास्ते में खड़ी रामकु देवी ने उससे लिफ्ट ली। चनोग गांव के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। तीस मीटर बाद कार सवार चारों लोग बाहर गिर गए। गंभीर चोटों के कारण पूर्ण चंद और रामकु देवी पत्नी घनश्याम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्चियों को सुन्नी अस्पताल भेज दिया गया। मृतकों की पहचान पूर्ण चंद और रामकु देवी पत्नी घनश्याम निवासी धन्यारा के रूप में हुई है। विधायक राकेश जम्वाल ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। डीएसपी भारतभूषण ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें