फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बेटियों की शादी से दो दिन पहले संगीत कार्यक्रम के बाद पिता ने फंदा लगा दी जान, मातम में बदलीं खुशियां

Wed, 12 Nov 2025 09:53 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)।

सार

सिरमाैर जिले के नाहन की पंचायत कालाअंब के नागल में उस समय खुशी का माहौल गम में बदल गया, जब एक व्यक्ति ने दो बेटियों की शादी से पहले फंदा लगा जान दे दी। 
विज्ञापन
खुदकुशी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के नाहन की पंचायत कालाअंब के नागल में उस समय खुशी का माहौल गम में बदल गया, जब एक व्यक्ति ने दो बेटियों की शादी से पहले फंदा लगा जान दे दी। मृतक की पहचान यशपाल निवासी गांव नागल, नाहन के रूप में हुई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि यशपाल की दो बेटियों की शादी दो दिन बाद होनी थी और घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं।

विज्ञापन

सोमवार रात करीब डेढ़ बजे तक महिला संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। घर में दो बेटियों की एक साथ शादी की खुशी में सभी झूम रहे थे। जैसे ही संगीत कार्यक्रम खत्म हुआ और सभी सोने की तैयारियां करने लगे, तभी किसी ने बेटियों के पिता को फंदे से लटका हुआ पाया।

इसके बाद व्यक्ति को तुरंत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव को आत्महत्या की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। बताया जा रहा है कि अब सादे तरीके से शादी की रस्में होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें