फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Transport Department: वाहन रूट परमिट के लिए बेरोजगारों को ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Thu, 19 May 2022 11:14 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पहली बार परमिट के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने के साथ अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। परमिट आवंटन की प्रक्रिया में सरकार ने पारदर्शिता लाने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के बेरोजगारों को पहली बार वाहन रूट परमिट हासिल करने के  लिए ऑनलाइन आवेदन होगा। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए 12 से 18 सीटर यात्री वाहनों के परमिट जारी करेगी। इन परमिट के जारी होने से रोजगार मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को यातायात सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार को सौ से अधिक वाहनों के परमिट प्रदेश भर में जारी करने हैं। इन रूटों को सरकार ने आवेदकों के लिए अधिसूचित भी कर दिया है। इन परमिटों के लिए सरकार अब शीघ्र ही आवेदन आमंत्रित करेगी। अभी तक वाहनों के परमिट के लिए परिवहन विभाग के पास फार्म भरकर आवेदन करना पड़ता था।

पहली बार परमिट के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने के साथ अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। परमिट आवंटन की प्रक्रिया में सरकार ने पारदर्शिता लाने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


आवेदन के बाद ऐसे मिलेगा परमिट 
अगर किसी रूट के लिए सिर्फ एक ही आवेदन आता है, तो वह आवेदक को दे दिया जाएगा। अगर एक रूट के लिए एक से अधिक आवेदन आते हैं तो आवेदकों के नामों की पर्ची डालकर सार्वजनिक तौर पर लाटरी निकाली जाएगी। ऐसे में जिस आवेदक का नाम आएगा, उसे रूट परमिट जारी किया जाएगा। 

राज्य के परिवहन विभाग निदेशक अनुपम कश्यप ने बताया कि वाहनों के नए परमिट जारी करने को प्रक्रिया जारी है। परमिट के लिए पहली बार बेरोजगारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके बाद संबंधित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी परमिट देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें