कई जगह लंबा जाम भी देखने को मिला। पर्यटकों को उमड़ी भीड़ से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। क्रिसमस और नए साल के जश्न पर जिला में इस बार रिकॉर्ड सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। मणिकर्ण में पिछले सप्ताह 250 वाहन आ रहे थे जो अब बढ़कर 500 के पार पहुंच गए हैं। पर्यटन कारोबारी गौतम ठाकुर, राजेंद्र प्रकाश व ललित कुमार ने कहा कि दिल्ली में एक्यूआई बढ़ने से भी सैलानी कुल्लू-मनाली आ रहे हैं।