फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Tourism: 500 रुपये में उठाएं बर्फ का मजा, एचआरटीसी ने शुरू की दो बसें, मनाली बस अड्डे से होगा संचालन

Mon, 22 Apr 2024 08:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

एचआरटीसी ने लाहौल के स्नो प्वाइंट्स के लिए अपनी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया है। सैलानी मात्र 500 रुपये का टिकट लेकर लाहौल के स्नो प्वाइंट्स के साथ अटल टनल रोहतांग और सोलंगनाला का भी आनंद उठा सकते हैं। दोनों बसों का संचालन मनाली के बस अड्डे से सुबह 10:15 बजे और दूसरी बस का संचालन 10:30 बजे होगा।
विज्ञापन
एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एचआरटीसी ने भी लाहौल के स्नो प्वाइंट्स के लिए अपनी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया है। एचआरटीसी कुल्लू डिपो ने मनाली से दो बसों को शुरू किया है। सैलानी मात्र 500 रुपये का टिकट लेकर लाहौल के स्नो प्वाइंट्स के साथ अटल टनल रोहतांग और सोलंगनाला का भी आनंद उठा सकते हैं। दोनों बसों का संचालन मनाली के बस अड्डे से सुबह 10:15 बजे और दूसरी बस का संचालन 10:30 बजे होगा।

विज्ञापन


ऑनलाइन और ऑफलाइन कर सकते हैं बुकिंग 
स्नो प्वाइंट्स घुमाने के बाद बस शाम को करीब 5:30 बजे मनाली पहुंचा देगी। पर्यटक इन बसों की बुकिंग ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी कर सकते हैं। आने वाले दिनों में निगम कोकसर, शिंकुला और रोहतांग को भी बसों को चलाने की योजना बना रहा है। हालांकि अभी रोहतांग दर्रा, शिंकुला दर्रा पूरी तरह से बहाल नहीं हुआ है।

'मांग बढ़ने पर बढ़ाई जाएगी बसों की संख्या'
इलेक्ट्रिक बस में मात्र 500 रुपये प्रति सीट का किराया होने से सैलानियों को टैक्सियों में भारी भरकम किराया से राहत मिलेगी। बस अड्डा प्रभारी मनाली प्रदीप ने कहा कि मनाली से दो इलेक्ट्रिक बसों को स्नो प्वाइंट सिस्सू के लिए चलाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर बसों की मांग बढ़ती है तो अतिरिक्त बसों को भी चलाया जाएगा। पर्यटकों के लिए सीट बुकिंग करने के लिए दो विकल्प रखे गए हैं। उन्होंने सैलानियों से इसका लाभ उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें