वीकेंड पर फीका रहा कारोबार कारोबारी बोले, शिमला में स्थिति अनुकूल
उधर, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि हिमाचल में बारिश से हो रहे नुकसान के चलते पर्यटक एडवांस बुकिंग रद्द करवा रहे हैं, जबकि राजधानी में स्थिति बिलकुल अनुकूल है। उन्होंने कहा कि पर्यटक बेझिझक शिमला घूमने आ सकते हैं। स्पेशल पैकेज भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
निगम और निजी होटलों में 20 से 50 फीसदी छूट
समर सीजन के बाद से लेकर पर्यटक कारोबार मंदी की मार झेल रहा है। हालांकि, होटल कारोबार को पटरी पर लाने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम और शहर के निजी होटलों में 20 से 50 फीसदी छूट दी जा रही है। इसके बावजूद होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ नहीं रही है। निगम की ओर से टूर पैकेज पर 20 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, निगम ने 13 सितंबर तक और पर्यटन कारोबारियों ने 1 अक्तूबर तक होटल के कमरों की बुकिंग पर छूट देते हुए सैलानियों को रिझाने का प्रयास किया है।