प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) और हिम आंचल शेफ एसोसिएशन बाल दिवस के उपलक्ष्य पर बच्चों के लिए शेफ प्रतियोगिता करवाएगा। प्रदेश स्तर पर होने वाली यह प्रतियोगिता 9 नवंबर को बिलासपुर, 10 नवंबर को मनाली, 11 नवंबर को धर्मशाला और 12 नवंबर को शिमला में होगी। प्रत्येक केंद्र से तीन तीन विजेता चुने जाएंगे। जिनके बीच 14 नवंबर को शिमला के होटल हॉली डे होम में मुकाबला होगा।
मंडी और हमीरपुर के लिए 9 नवंबर को होटल लेक व्यू में यंग शेफ वर्ग के लिए 11:00 से 12:30 और लिटल मास्टर शेफ वर्ग के लिए 1:00 से 3:30 बजे तक प्रतियोगिता होगी। कुल्लू और लाहौल स्पीति के लिए 10 नवंबर को होटल कुंजुम मनाली में यंग शेफ वर्ग के लिए 11:00 से 12:30 और लिटल मास्टर शेफ वर्ग के लिए 1:00 से 3:30 बजे तक प्रतियोगिता होगी।
चंबा, कांगड़ा, ऊना और धर्मशाला के लिए 11 नवंबर को होटल धौलाधार धर्मशाला में यंग शेफ वर्ग के लिए 11:00 से 12:30 और लिटल मास्टर शेफ वर्ग के लिए 1:00 से 3:30 बजे तक प्रतियोगिता होगी। शिमला, सोलन, किन्नौर और सिरमौर जिला के लिए 12 नवंबर को होटल हॉली डे होम में यंग शेफ वर्ग के लिए 11:00 से 12:30 और लिटल मास्टर शेफ वर्ग के लिए 1:00 से 3:30 बजे तक प्रतियोगिता होगी। एचपीटीडीसी की प्रबंध निदेशक कुमद सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मकसद युवाओं को पर्यटन उद्योग की ओर आकर्षित करना है। इसके अलावा परंपरागत व्यंजनों को व्यापक प्रचार प्रसार कर इन्हें लोकप्रिय बनाने का भी प्रयास है।