फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब से दोगुने दाम पर बिक रहा हिमाचल का टमाटर, किसान मालामाल, जानिए दाम

Wed, 17 Jul 2019 12:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के किसानों को टमाटर की खेती मालामाल कर रही है। इन दिनों टमाटर सेब से दोगुने दामों पर बिक रहा है। शिमला और सोलन की मंडियों में सेब की समर क्वीन किस्म की 23 किलो की पेटी मंडी में 500 रुपये में बिक रही है, जबकि टमाटर का 22 किलो का टोकरी 900 रुपये में बिक रही है।

विज्ञापन


मंडियों में इन दिनों हिम सोना और सोनालिका किस्म का टमाटर आ रहा है। इस टमाटर की मांग स्थानीय मंडियों के अलावा दिल्ली और मुंबई जैसी बड़ी मंडियों से भी आ रही है। ऐसे में किसानों को टमाटर के मनचाहे दाम मिल रहे हैं।

हालांकि, सप्ताह पहले किसानों को इसी टमाटर के दाम प्रति टोकरी 500 रुपये मिल रहे थे। स्थानीय मंडी में इन दिनों प्रति टोकरी 600 से 900 रुपये में बिक रही है, जबकि दिल्ली की मंडी में प्रति क्रेट करीब 1100 से 1500 तक बिक रही है।
विज्ञापन


शिमला के जुन्गा निवासी किसान इंद्र सिंह का कहना है कि पिछले सप्ताह टमाटर के दामों ने चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन अब दामों में उछाल आ गया है। खुशीराम ने कहा कि इस सप्ताह टमाटर के अच्छे दाम मिल रहे हैं। मान सिंह ने कहा कि अब अच्छे दामों के लिए बाहरी राज्यों की मंडियों का रुख करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

40 हजार किलो टमाटर रोज जा रहा बाहर

इन दिनों रोजाना हिमाचल से करीब 40 हजार किलो टमाटर बाहरी राज्यों की मंडियों में भेजा जा रहा है। हिमाचल का किसान ज्यादा दाम पाने के लिए बाहरी राज्यों की मंडियों का रुख कर रहे हैं। सोलन सब्जी मंडी में प्रतिदिन 8000 टमाटर की टोकरी पहुंच रहीं हैं। सोलन में अभी तक करीब एक लाख टमाटर की टोकरी पहुंच चुकीं हैं।

और बढ़ सकते हैं दाम
सब्जी मंडी सोलन समिति के सचिव प्रकाश कश्यप ने बताया कि मंडियों में किसानों को टमाटर के अच्छे दाम मिल रहे हैं। मंगलवार को लोकल और हिमसोना टमाटर की टोकरी  900 रुपये तक बिक रहीं है। टाइडमैन सेब की एक पेटी 500 से 700 रुपये में बिक रही है। आगामी दिनों में सब्जियों व फलों के दाम बढ़ने की संभावना है। हालांकि, रेड डिलीशियस किस्म के सेब की प्रति पेटी दो हजार से लेकर 25 सौ तक बिक रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें