केरल में किसी व्यक्ति को टीबी रोग होता है, तो उस पंचायत के लोग उस व्यक्ति की पूरी देखभाल करने के लिए आगे आते हैं। उसकी दवाइयों से लेकर खाना-पीने की रूटीन के लिए लोगों अपने सहभागिता निभाते हैं, ताकि वह व्यक्ति जल्द ठीक हो सके ।
हिमाचल में अभी भी छुपाई जाती है बीमारी- हिमाचल में अभी भी टीबी रोग को व्यक्ति छुपाते हैं। जिसके कारण भी टीबी रोग से व्यक्ति उभर नहीं पाया है। अगर किसी व्यक्ति को टीबी रोग हो भी जाता है, तो गांव के लोग उससे दूरियां बनाना शुरू कर देते हैं, जिसके कारण भी टीबी रोगी का मनोबल गिर जाता है, जबकि ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति का मनोबल बढ़ाने की जरूरत होती है।