वहीं, करवाचौथ के दिन राजधानी शिमला में एक 27 साल की युवती बुरी तरह झुलस गई। इसका करीब 75 फीसदी शरीर झुलस चुका है। आग बुझाते हुए इसकी मां के हाथ भी जले हैं। घायल युवती को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया जहां से इसे पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस युवती के झुलसने के कारणों का पता लगा रही है। घटना मंगलवार को शहर के अनाडेल क्षेत्र में हुई। युवती माता-पिता के साथ घर पर थी।
इसी बीच युवती बाथरूम गई। कुछ देर बाद इसकी मां ने बाथरूम से धुआं निकलते देखा। अंदर देखा तो युवती झुलस चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने युवती को उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया। स्थिति गंभीर देखकर इसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। एसपी मोहित चावला ने बताया कि हादसे में युवती के अलावा इसकी मां भी झुलसी है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं, मामले की तफतीश जारी है।