फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: तपोवन में 25 या 26 नवंबर से शुरू हो सकता है विधानसभा का शीतकालीन सत्र

Wed, 21 Oct 2026 10:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में 25 या 26 नवंबर से शुरू हो सकता है। सरकार सत्र के दौरान छह बैठकें करवाने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
विधानसभा परिसर तपोवन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में 25 या 26 नवंबर से शुरू हो सकता है। सरकार सत्र के दौरान छह बैठकें करवाने की तैयारी कर रही है। सत्र की तारीख और बैठकों की संख्या पर 27 अक्तूबर को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया जा सकता है। दिसंबर में पर्यटन सीजन शुरू होने के चलते सरकार नवंबर में ही शीतकालीन सत्र करने के पक्ष में है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी नवंबर में सत्र बुलाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा अध्यक्ष प्रस्ताव करेंगे तो नवंबर में सत्र बुलाया जा सकता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर में धर्मशाला, शिमला, मनाली और डलहौजी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में सीजन के बीच विधानसभा सत्र के आयोजन से आम लोगों को असुविधा हो सकती है। सरकारी गाड़ियों की आवाजाही बढ़ने से भी यातायात पर असर पड़ता है। इसे देखते हुए नवंबर में सत्र करना उचित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें