फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एसएसबी कुसुम्पटी में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कमान अधिकारी नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम, शहीद उप निरीक्षक प्रताप सिंह को भी किया याद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र कुसुम्पटी में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के कमान अधिकारी एवं उप कमांडेंट (संचार) नरेंद्र सिंह ने की। इस दौरान देश की सुरक्षा के लिए कर्तव्य निभाते हुए प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम में शहीद उप निरीक्षक (सामान्य) प्रताप सिंह के बलिदान को भी याद किया गया। कमान अधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि शहीद जवानों का साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी कार्मिकों और प्रशिक्षुओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1959 की घटना से जुड़ा है इतिहास
पुलिस स्मृति दिवस का इतिहास 21 अक्टूबर 1959 से जुड़ा है। इस दिन लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में भारत-चीन सीमा की सुरक्षा के दौरान चीनी सैनिकों के हमले में 10 भारतीय पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। उनके सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें