फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जोनल, सिविल और मेडिकल कॉलेजों में बनेंगी टेस्ट लैब, 24 घंटे चलेंगी

Sat, 15 Nov 2025 11:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 प्रदेश के जोनल, सिविल और मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल टेस्ट लैब स्थापित की जा रही हैं। 
विज्ञापन
लैब (सांकेतिक) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जोनल, सिविल और मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल टेस्ट लैब स्थापित की जा रही हैं। प्रदेश सरकार के कर्मचारी इन लैब को चलाएंगे। 24 घंटे इन लैब में मरीजों को टेस्ट की जांच होगी। पहले चरण में 50 स्वास्थ्य संस्थानों में इन्हें खोला जाना है। दूरदराज क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के सैंपल जुटाए जाएंगे। इनकी जांच नजदीकी प्रयोगशाला में की जाएगी। ड्रोन के माध्यम से यह सैंपल अस्पतालों में पहुंचाएं जाने हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन इनकी रिपोर्ट संबंधित केंद्रों में भेज दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। आगामी दो महीने के भीतर नई लैब को स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में दोपहर तक लोगों के सैंपल लिए जाते हैं। दोपहर बाद तीन बजे इसकी रिपोर्ट आनी शुरू हो जाती है, लेकिन अब मेडिकल टेस्ट लैब में कर्मचारी 24 घंटे रोटेशन में सेवाएं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें