फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मारकंडा नदी में डूबा किशोर, गोबिंदसागर झील में डूबने से कॉलेज के छात्र की मौत

Thu, 09 Sep 2021 11:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)/ बिलासपुर

सार

मारकंडा नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई है। हादसे की जानकारी परिजनों को घटना के 24 घंटे बाद मिली। हादसे के समय किशोर के साथ तीन अन्य दोस्त भी थे। यह तीनों अपने घर लौट आए और उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। 
विज्ञापन
डूबने से मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की मारकंडा नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई है। हादसे की जानकारी परिजनों को घटना के 24 घंटे बाद मिली। हादसे के समय किशोर के साथ तीन अन्य दोस्त भी थे। यह तीनों अपने घर लौट आए और उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। लापता किशोर को परिजन पूरी रात ढूंढते रहे, लेकिन गुरुवार को नदी तट पर किशोर का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी जांच शुरू कर दी है। किशोर की पहचान 15 वर्षीय शिलाई के कांडो भटनोल निवासी के रूप में हुई है। मारकंडा नदी में अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को फोन पर मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना नाहन से टीम मौके पर पहुंची। घटना बीते कल की बताई जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किशोर अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए मारकंडा नदी पर पहुंचा था। इस दौरान एक किशोर नदी में डूब गया। किशोर के न लौटने पर जब परिवार वालों ने उसके दोस्तों से पूछा तो वह घटनास्थल पर पहुंचे। वीरवार सुबह शव बरामद करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस के अनुसार किशोर नाहन में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने पुष्टि घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को खजुरना के समीप मारकंडा नदी में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तफ्तीश के दौरान मृतक की पहचान शिलाई के रहने वाले किशोर के तौर पर की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है, रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

उधर, सदर थाना के तहत गोबिंदसागर झील में बिलासपुर कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र की डूबकर मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद यवुकों, पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने युवक को झील से जिंदा बाहर निकाल लिया था। लेकिन बाद में युवक ने दम तोड़ दिया। डीएसपी राजकुमार की अगुवाई में पुलिस शव को जिला अस्पताल लेकर गई, जहां पर पोस्टमार्टम के बाद उसका शव देर रात परिजनों को सौंपा गया। वहीं, सदर पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम को युवक को गोबिंदसागर झील के किनारे देखा गया था। बताया जा रहा है कि युवक बिलासपुर कॉलेज में अपने प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वहीं हर दिन अपने घर ऋषिकेश से बिलासपुर आता था। वहीं देर शाम पता चला कि युवक गोबिंदसागर झील में ऋषिकेश की तरफ डूब गया। मौके पर मौजूद युवाओं ने पुलिस को इसकी सूचना दी और खुद भी पानी में डूबकी लगाकर उसे बचाने की कोशिश की।  डीएसपी राजकुमार ने बताया कि अभी युवक के डूबने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। युवक की पहचान अंशुल पुत्र राकेश ऋषिकेश के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें