फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: बीटेक में सीधे प्रवेश के लिए इस दिन से होगी स्पॉट काउंसलिंग

Mon, 14 Nov 2022 05:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

प्रदेश के सरकारी और निजी महाविद्यालयों में बीटेक में कई सीटें खाली रह गई हैं। जिसके चलते विवि ने स्पॉट काउंसलिंग का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने संबंधित निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों में बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है। स्पॉट काउंसलिंग संबंधित शिक्षण संस्थानों में 15 और 16 नवंबर को होगी। प्रदेश के सरकारी और निजी महाविद्यालयों में बीटेक में कई सीटें खाली रह गई हैं। जिसके चलते विवि ने स्पॉट काउंसलिंग का निर्णय लिया है। तकनीकी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि स्पॉट काउंसलिंग में सीटों का आवंटन सामान्य वर्ग में शैक्षणिक योग्यता में अंकों की वरीयता के आधार पर ही होगा। जो अभ्यर्थी पहले ऑनलाइन काउंसलिंग के किसी भी दौर में भाग ले चुके हैं और चयनित या चयनित नहीं हैं या किसी भी कारण से शामिल नहीं हुए थे।

विज्ञापन


उन सभी अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थानों में उपरोक्त निर्धारित तिथि और समय के अनुसार मूल प्रमाण पत्रों  अन्य दस्तावेजों और उनकी प्रतिलिपियों के साथ उपस्थित होना होगा। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने पहले काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया था और आवेदन फीस नहीं भरी थी, उन्हें 1,550 रुपये फीस भी जमा करवानी होगी। इसके अतिरिक्त अगर किसी अभ्यर्थी को सीट प्राप्त होती है तो उन्हें विश्वविद्यालय शुल्क 3,000 रुपये के साथ संबंधित शिक्षण संस्थान के सभी शुल्क उसी समय देकर सीट पक्की करवानी होगी। स्पॉट काउंसलिंग में भी सीटों का आवंटन शैक्षणिक योग्यता में अंकों की वरीयता के आधार पर ही होगा। खाली सीटों की जानकारी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

गेस्ट फैकल्टी के आधार पर भरा जाएगा एक पद
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में अंग्रेजी विषय का एक पद गेस्ट फैकल्टी के आधार पर भरा जाएगा। पात्र अभ्यर्थी 23 नवंबर को वॉक-इन-इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ने कहा कि उपरोक्त पद से संबंधित डिटेल अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें