फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: बीटेक, बी-फार्मेसी, एमबीए की सीटों के लिए स्पॉट काउंसलिंग का शेड्यूल तय

Wed, 09 Aug 2023 11:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक ने कहा कि बी-आर्क की काउंसलिंग 10 अगस्त को राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में होगी। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी-फार्मेसी, बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमसीए, एमटेक, एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, एम-फार्मेसी, बीएससी एचएमसीटी, बीएचएमसीटी, बीबीए और बीसीए की खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग का फैसला लिया है। इसके लिए विवि की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने बताया कि तकनीकी विवि परिसर और संबंधित सभी सरकारी-निजी शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कोर्सों की खाली सीटें मेरिट आधार पर स्पॉट काउंसलिंग से भरी जाएंगी। 

विज्ञापन


बी-फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की काउंसलिंग संबंधित शिक्षण संस्थान में 16 अगस्त को होगी, जहां सीटें खाली हैं। वहीं, बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की स्पॉट काउंसलिंग 17 अगस्त को तकनीकी विवि परिसर में होगी। एमबीए, एमसीए, एमबीए पर्यटन, एमटेक (सीएसई), एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान की स्पॉट काउंसलिंग 18 अगस्त को तकनीकी विवि परिसर में होगी। एमटेक (सिविल) की काउंसलिंग इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर और एम-फार्मेसी, बीएससी, एचएमसीटी, बीएचएमसीटी, बीबीए, बीसीए की स्पॉट काउंसलिंग संबंधित शिक्षण संस्थानों में ही 18 अगस्त को होगी। काउंसलिंग से संबंधित शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों से आग्रह है कि तय स्थान, तिथि के अनुसार काउंसलिंग स्थल पर पहुंच जाएं। 

बी-आर्क और बी-फार्मेसी की काउंसलिंग इस दिन
तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक ने कहा कि बी-आर्क की काउंसलिंग 10 अगस्त को राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में होगी। वहीं, बी-फार्मेसी और बीटेक (लेटरल एंट्री) की काउंसलिंग तकनीकी विवि परिसर में होगी। बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) की काउंसलिंग 10 अगस्त और बीटेक की काउंसलिंग 11 अगस्त को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें