फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU: हिमाचल तकनीकी विवि का ऑनलाइन सिस्टम ठप, विद्यार्थी परेशान

Tue, 12 Jul 2022 10:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

विश्व बैंक की मदद से विश्वविद्यालय में डाडा सेंटर, उद्यम संसाधन योजना (ईआरपी) और ई-पुस्तकालय योजना पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हुआ है, लेकिन इतना पैसा खर्च करने के बावजूद इसका फायदा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय का ऑनलाइन सिस्टम ठप पड़ गया है। विश्व बैंक की मदद से विश्वविद्यालय में डाडा सेंटर, उद्यम संसाधन योजना (ईआरपी) और ई-पुस्तकालय योजना पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हुआ है, लेकिन इतना पैसा खर्च करने के बावजूद इसका फायदा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा। सूत्रों के मुताबिक जिस कंपनी को इसका कार्य दिया गया था, वह वार्षिक मरम्मत अनुबंध (एएमसी) की दर को बढ़ाने की मांग कर रही है। इसके चलते एएमसी नवीनीकरण का कार्य लटका हुआ है।

विज्ञापन


एएमसी नवीनीकरण न होने से विवि का ऑनलाइन सिस्टम ठप पड़ गया है। तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 18 जुलाई से प्रस्तावित हैं। विवि ने 27 जून को बीटेक, बी-फार्मेसी, बीसीए, एमबीए, एमटेक और एम-फार्मेसी समेत अन्य डिग्री कोर्स की परीक्षाओं के लिए दो जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, लेकिन ऑनलाइन सिस्टम न चलने के कारण कई संस्थानों और विद्यार्थियों के फोन विवि में आने शुरू हो गए। इसके बाद आवेदन की तिथि को छह जुलाई और उसके बाद 12 जुलाई तक बढ़ाया गया, लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने विश्वविद्यालय में डाडा सेंटर, उद्यम संसाधन योजना (ईआरपी) और ई-पुस्तकालय का लोकार्पण किया था।

अब 16 तक जमा कर सकते हैं ऑफलाइन परीक्षा फार्म
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की 18 जुलाई से प्रस्तावित परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को ऑफलाइन फार्म भरने का प्रावधान किया है। तकनीकी विवि व संबंधित शिक्षण संस्थानों के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अब 16 जुलाई तक अपना परीक्षा फार्म ऑफलाइन भर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा का ऑफलाइन फार्म संबंधित शिक्षण संस्थान में परीक्षा शुल्क के साथ जमा करना होगा। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि जो विद्यार्थी 12 जुलाई तक तकनीकी कारण से ऑनलाइन परीक्षा फार्म नहीं भर पाए हैं। ऐसे विद्यार्थी परीक्षा से वंचित न हो, इसलिए ऑफलाइन फार्म भरने का प्रावधान किया है। विद्यार्थी संबंधित शिक्षण संस्थान में अपना ऑफलाइन फार्म जमा कर सकते हैं। तकनीकी विवि से संबंधित सभी शिक्षण संस्थानों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें